होम राज्य उत्तर प्रदेश ढाई किलो डोडा छिलका के साथ एक को भेजा जेल।

ढाई किलो डोडा छिलका के साथ एक को भेजा जेल।


तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय

बिल्सी। थाना पुलिस ने आज सोमवार को एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत एसएसआई महेंद्र सिंह फोर्स के साथ क्षेत्र में देखरेख शान्ति व्यवस्था रोकथाम गांव सत्यपुर भिलौलिया में पहुचे तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि सत्यपुर भिलौलिया वाले रास्ते पर बाग के पास एक व्यक्ति असलम पुत्र इनायत हुसैन निवासी बेहटा गुंसाई करीब ढाई किलोग्राम डोडा छिलका को लेकर कही बेचने को जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने असलम को डोडा छिलका के साथ दबोच लिया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here