होम राज्य उत्तर प्रदेश केंद्र के नये कानून के खिलाफ भड़का ड्राइवरों का ग़ुस्सा, बदायूं चौराहे...

केंद्र के नये कानून के खिलाफ भड़का ड्राइवरों का ग़ुस्सा, बदायूं चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर -कानून वापिस लेने की मांग

तहसील प्रभारी-ललित वार्ष्णेय
बिल्सी। केंद्र सरकार द्वारा वाहन चालकों के खिलाफ नए बिल में दस साल की सजा और पांच लाख का बड़े वाहन चालक पर जुर्माना लगाने को लेकर वाहन चालकों में भारी गुस्सा है।वाहन चालक अभी तक सोशल मीडिया पर विरोध व्यक्त कर रहे थे लेकिन आज रविवार को सड़क पर उतरकर विरोध करना शुरु कर दिया है।

बिल्सी नगर के बदायूं बस स्टैंड चौराहे पर वाहन चालकों ने एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।चालकों ने नए कानून का वापस लेने की मांग की। नए कानून को लेकर राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई। जिसके बाद जल्द ही नए कानून अमल मे आ जाएंगे। केंद्र ने नये कानून मे एक यह भी कानून लाया गया है जिसमें वाहन चलाते समय हादसा हो जाता है और किसी की जान चली जाती है तो चालक को दस साल तक की सजा का प्रावधान और पांच लाख तक जुर्माना लगाने की बात कही जा रही है। इसे लेकर बड़े वाहन चलाने वाले चालक विरोध जता रहे हैं।

वाहन चालकों को संबोधित करते हुए गिरवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून से वाहन चालक पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगें। क्योंकि जब तक वह साल की सजा काट कर वापस लौटेगें तब तक उनका परिवार पूरी कर खत्म हो जाएगा। इसलिए सरकार को चाहिए वह शीघ्र इस कानून को वापस ले। अन्यथा आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी चालक भाजपा सरकार का विरोध करेगें। इस दौरान चालकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। इस मौके पर हरिश्चंद्र, गिरवर सिंह, छोटेलाल, नेपाल सिंह, रवि कुमार, लालसिंह, भोपाल, प्रदीप कुमार, नन्नू लाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, बंटी, राकेश कुमार, विष्णु पाल, नन्हे सिंह, दयाराम, मनोज कुमार, पानसिंह, धर्मपाल, दिनेश चौहान, सलीम, साबिर, संदीप शेट्टी, संजीव, राजू, सुरेंद्र, वीरेंद्र, हिमांशु, धर्मेंद्र, नीलम, मोहन, असलम, इस्लाम, संजीव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here