होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ जिले में स्कूल बस- वैन की टक्कर में 4 बच्चों की...

बदायूँ जिले में स्कूल बस- वैन की टक्कर में 4 बच्चों की मौत करीब 20 बच्चे हुए घायल, उसावा थाना क्षेत्र के सेहा गौतरा रोड की घटना,दातागंज विधायक ने जताया दुःख।

बदायूँ जिले में आज सुबह सेहा गौतरा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें स्कूली बस और वैन आपस में टकरा गई. हादसे में चार स्कूली बच्चों और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि हादसे में करीब 20 बच्चे घायल हो गए.उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. 

जानकारी के मुताबिक, दोनों वाहन (बस और वैन) स्कूली ही थे. उनके ड्राइवर अपने-अपने क्षेत्रों से बच्चों को लेकर कस्बा म्याउं के एसआरपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल जा रहे थे. तभी उसावा थाना क्षेत्र के म्याउं-नबीगंज रोड पर दोनों स्कूली वाहन आपस में टकरा गए. जिससे मौके पर ही वैन ड्रावर और एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक वैन ड्राइवर की बेटी की भी हादसे में मौत हुई है. वह हादसे के वक्त स्कूल वैन में सवार थी.

घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. घायलों को तत्काल एम्बुलेंस अस्पताल पहुंचाया गया है. जबकि सीरियस बच्चों मेडिकल कॉलेज के लिए रेफ़र किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही दातागंज विधायक राजीव सिंह जिला अस्पताल ,मेडिकल कालेज पहुंच कर बच्चों एवम उनके अभिवावकों को हिम्मत देते हुए नज़र आये उन्होंने पीड़ित परिवारों से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने पोस्ट मार्टम हाउस पहुंच कर दिवंगत बच्चों के माता पिताओं से मुलाकात की और साथ ही इस घटना की जानकारी प्रमुख सचिव गृह को भी मोबाइल द्वारा दी।

इस घटना से पूरा जिला सदमें में है वहीं दूर दराज क्षेत्र से स्कूल वाहनों से स्कूलों में पढ़ने जाने वाले स्कूली बच्चों के अभिवावक के मन मे बच्चों की सुरक्षा को लेकर के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।आखिर सवाल तो बनता है और जांच का विषय भी है कि आखिर किस की लापरवाही के चलते इतना बड़ा हादसा हुआ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here