बदायूँ।पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूं द्वारा आज शहीद भगत सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा की।इस दौरान शहीद भगत सिंह जी के तमाम दिलेरी की किस्सों को याद किया गया।






समिति के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी सहित सभी ने एक दूसरे को सरदार भगत सिंह जी के जन्म दिवस की बधाई दी। भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 ,में हुआ था वे भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे,उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह महासचिव श्री जगजीत वोहरा संरक्षक,बरिष्ठ पत्रकार जिला संवाददाता पँजाब केसरी श्री सुशील ढींगरा विधि सहायक श्री राजेंद्र अनेजा श्री अशोक नारंग श्री सुरेंद्र कुमार नानक हरभजन सिंह अनिल जट वानी उमेश अरोड़ा अमित गांधी देवेंद्र ढींगरा विशाल दीवान गौरव ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

























