होम राज्य उत्तर प्रदेश व्यापारी स्वाभिमान यात्रा पहुंची बदायूं ,प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और प्रदेश महामंत्री...

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा पहुंची बदायूं ,प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का शानदार स्वागत।

बदायूँ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा जी के नेतृत्व में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही है प्रदेश के बिभिन्न जनपदों का भ्रमण करती हुई यात्रा आज शाहजहांपुर से चलकर बदायूं पहुंची व्यापार मंडल की व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के पहुँचने पर बदायूँ के व्यापारियों ने बैभव लॉन में फूलों की वर्षा करके प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री का फूल मालाओं से लादकर शानदार स्वागत किया सत्कार किया।

प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला टीम की घोषणा की गई जिसमें श्रीमती मधु अग्रवाल प्रबंधिका थिटोनस इंटरनेशनल स्कूल उझानी को महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद व डॉक्टर ममता नौगरैया को महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री एवं श्रीमती नीना सिंह पत्नी डॉक्टर रविंद्र सिंह को जिला मंत्री एवं श्रीमती नूतन रस्तोगी को जिला उपाध्यक्ष के साथ-साथ डॉक्टर प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट को सदस्य महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई जिसका पूरे सदन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप माला गोयल बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानबती सागर,अध्यक्ष पति ओम प्रकाश सागर प्रदेश मंत्री संजीव वार्ष्णेय एवं जिला अध्यक्ष श्री के.वी. गुप्ता जी जिला महामंत्री श्री सुनील कुमार गुप्ता जी एवं जिला कोषाध्यक्ष श्री हरि कृष्ण वर्मा के साथ जिले के युवा अध्यक्ष अवधेश लड्ढा एवं जिला उपाध्यक्ष युवा राहुल शर्मा, युवा जिला महामंत्री अंश गुप्ता ‘मयूर’ तथा युवा जिला कोषाध्यक्ष राहुल महेश्वरी बदायूं नगर के नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू जीतू नगर महामंत्री गगनदीप अरोड़ा व नगर कोषाध्यक्ष नितेश वार्ष्णेय एवं युवा टीम के नगर अध्यक्ष राजन पटेल नगर महामंत्री शेखर साहू नगर कोषाध्यक्ष अंकुश शर्मा के साथ-साथ इसलामगंज निवासी श्याम गुप्ता सचिन गुप्ता , सखानू निवासी दीपक गुप्ता ,चंदन गुप्ता बिसौली नगर कमेटी के निर्भय गुप्ता , अमित शर्मा जगत कमेटी जितेन श्रीवास्तव , मोहम्मद असलम अंसारी उझानी उमेश राठौर ,नीरज शर्मा म्याऊं नरेंद्र सिंह ,विनय प्रकाश प्रताप रघुवंशी उसावा से धनु लाल गुप्ता , नारायण गुप्ता अलापुर से अशोक गुप्ता, हर्षद गुप्ता बिल्सी नगर से डीके गुप्ता कुलदीप गुप्ता , शुभम उपाध्याय आदि के अलावा जनपद और नगर के विभिन्न पदाधिकारी ने यात्रा का स्वागत किया।

भोजन की उत्तम व्यवस्था के लिए भी नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष जी ने धन्यवाद किया।

इस दौरान माननीय सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने भव्य और सफल आयोजन के लिये बदायूँ जिला कमेटी की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक माननीय महेश चंद गुप्ता (पूर्व राज्य मंत्री ) व नगर विधायक बदायूं द्वारा की गई।
अंत मे जिला अध्यक्ष के.वी. गुप्ता एवं युवा जिला अध्यक्ष अवधेश लड्ढा ने सभी दूर दराज से आए सभी व्यापारियों का धन्यवाद दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here