बदायूँ।। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल बदायूँ में हिंदी पखवाड़े की समारोह पूर्वक शुरुआत की गई। पखवाड़े के तहत विद्यालय में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन, स्वरचित कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रगियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन किए जा रहे हैं।




संस्थापक वेदब्रत त्रिवेदी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें हिंदी पर गर्व करना चाहिए क्योंकि यह हमारी मातृभाषा भी है और हमारी व्यावहारिक रूप से राष्ट्रभाषा भी है। पूरे विश्व में हिंदी बोलने वालों की भी संख्या अंग्रेजी और चीनी भाषा से कम नहीं है। यदि सारे भारतवासी अपने हिंदी भाषा के प्रति कर्तव्य को निभाएं तो वह दिन दूर नहीं जब हिंदी अंतरराष्ट्रीय भाषा में सर्वोत्तम स्थान पर होगी।जो मिठास और अपनापन हिंदी भाषा में है, किसी अन्य भाषा में नहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने हिंदी दिवस की शुभकामनायें देते हुए बच्चों को हिंदी दिवस का महत्व व हिंदी के प्रति हमारा कर्तव्य आदि को विस्तार से बताया कि वर्तमान में अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता है परन्तु हिंदी को हमें हीन भावना से नहीं देखना चाहिए। इस पर गर्व करना चाहिये।यह हमारे देश की मातृ भाषा है इस भाषा के माध्यम से हम एकता के बंधन में बंधे हैं। जो बात हम अपनी हिंदी में भाव के साथ समझा सकते हैं। वह किसी दूसरी भाषा में नही। आज वर्तमान में हिंदी बोलने वालों की संख्या अपने देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में बढ़ रही है।
निर्देशिका आदरणीया छवी शर्मा जी ने बताया कि हमारे स्कूल की प्रार्थना सभा हिंदी भाषा से प्रारंभ की जा रही है।
निदेशक आदरणीय देवव्रत त्रिवेदी ने बच्चों को बताया कि हिंदी भाषा के शब्द आत्मा में रचे-बसे से हैं, जो सार्थक संवाद व संप्रेषण के साथ ही भावार्थ को सहज ही स्पष्ट कर देते हैं। देशभर में हिंदी ही एकमात्र भाषा है, जिसे निरक्षर भी आसानी से समझ जाते हैं।
उपप्रधानाचर्या शैली अरोड़ा ने उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा का साहित्य सृजन बहुत ही उधा कोटि का होकर समृद्घ व ऐतिहासिक है पर वर्तमान दौर में अंग्रेजी भाषा के महिमामंडन से ग्रसित वर्ग हिंदी से दूर हो रहा है, जो कि चिंताजनक है।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय में विभिन्न प्रकार के क्रियात्मक कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिनमे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, अनुच्छेद लेखन, स्वरचित कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रगियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिता आदि कार्य के माध्यम से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें सभी बच्चे बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थापक वेदब्रत त्रिवेदी , निर्देशिका छवी शर्मा , शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी , प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शर्मा , उप – प्रधानाचर्या शैली अरोड़ा सहित सभी सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।

























