बदायूँ।पंजाबी समाज सेवा समिति बदायूं द्वारा आज 14 अगस्त को गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया।इस दौरान समाज के लोगों द्वारा मोमबत्ती जलाकर उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने 1947 में बंटवारे के समय अपनी शहादत दी थी।

14 अगस्त 1947 यह वह तारीख है, जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। एक तरफ देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति मिल रही थी तो दूसरी तरफ इसकी कीमत देश के विभाजन के रूप में मिल रही थी। विभाजन के परिणामस्वरूप लाखों लोग बेघर हो गए। उन्हें रातों-रात पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोग तो ऐसे भी रहे, जिन्हें आजादी की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।इस कार्यक्रम में समिति के अशोक नारंग व अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने बताया कि किस तरीके से 1947 में पाकिस्तान से आते वक्त हमारे पूर्वजों द्वारा जो पाकिस्तान से भारत आ रहे थे उनका कत्लेआम किया गया था। उसी दिवस को पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा आज गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में मनाया गया।
इस अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार पंजाब केसरी के व्यूरो चीफ,सुशील धींगड़ा सहित पंजाबी समाज सेवा समिति के सभी सदस्य व भारी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई । समिति के महासचिव श्री जगजीत वोहरा ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।

























