होम राज्य उत्तर प्रदेश “मेरी माटी मेरा देश” के चौथे दिन सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस, एवं...

“मेरी माटी मेरा देश” के चौथे दिन सामूहिक नृत्य, फैंसी ड्रेस, एवं पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हुआ आयोजन,

बदायूं। बदायूं क्लब में इस वर्ष देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव सप्ताह एवं मेरी माटी मेरा देश आयोजन के अंतर्गत चौथे दिन बदायूं क्लब में नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।


क्लब सभागार में स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित आयेंद्र प्रकाश द्वारा डाक टिकट प्रदशर्नी एवं डॉ. अक्षत अशेष द्वारा जनपद के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित इतिहास एवं फोटो प्रदर्शनी का उद्घान हुआ सभी नगरवासियों ने उत्साह के साथ दोनों प्रदर्शनियों का आनंद लिया, आज मुख्य अतिथि बदायूं सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य रही, अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रेम स्वरुप पाठक एवं अपर जिलाधिकारी वी के सिंह ने क्लब पहुंच कर सबसे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन किया, इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अक्षत अशेष और आर्येंद्र प्रकाश द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर लगाई गए प्रदर्शनी के लिए बधाई देते हुए कहा की ये अनुकरणीय कार्य है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने प्रतियोगिताएं में प्रतिभाग करने बाले प्रतियोगियों को पुरुस्कृत करते हुए कहा के देश के आज़ादी का महत्त्व समझने के लिए बच्चों और युवाओं में ऐसे संस्कार पैदा करने होंगे जो उन्हें इनका महत्त्व जान्ने का अवसर देकर। आजादी के 75वे वर्ष में पूरा देश उल्लास और उमंग में बदायूं क्लब ऐसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग ले रहा है ये गौरव की बात है। कार्यक्रम में स्वतन्त्र संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नृत्य, फैंसी ड्रेस एवं पोस्टर प्रतियोगिता के प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। आज आयोजित प्रतियोगिताओं का निर्णय –
बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में चार्बी प्रथम वीरांश द्वितीय एवं इशिका तृतीय स्थान पर रही एवं सीनियर वर्ग में अलंकृत गुप्ता प्रथम वैभवी विजय गुप्ता द्वितीय एवं इशिका सक्सेना तृतीय स्थान पर रही। समूह नृत्य प्रतियोगिता में पर्शियन ग्रुप प्रथम नृत्यांगना ग्रुप द्वितीय एवं डीडीडी ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा, सीनियर वर्ग में स्टार शाइन अकैडमी विजयी रही। मेरी माटी मेरा देश चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कुशाग्र कुमार प्रथम गौरांशी यादव द्वितीय नव्या कुंतल तृतीय स्थान पर रही एवं सीनियर वर्ग में मोहित कुमार सिंह प्रथम खुशी पटेल द्वितीय एवं आकाश बघेल तृतीय स्थान पर रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के भाजपा जिला महामंत्री शारदाकांत, सचिव डॉ अक्षत अशेष, संजय रस्तोगी, अनूप रस्तोगी, ई नरेश शंखधार, विकास आहूजा, रुपिंदर सिंह लाम्बा, आशा राठौर, योगेंद्र सहाय, रिचा अशेष, योगेंद्र सहाय, रुपेन्दर शाक्य, अनिल शर्मा, सुमित गुप्ता, मयंक गुप्ता, प्रशांत दीक्षित, डॉ भास्कर शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमित मिश्रा, मंजीत खन्ना, राजीव भारती, सिम्मी नाजिर, आर्येन्द्र प्रकाश, सुशील शर्मा, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया एवं अक्षत अशेष ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here