उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में शनिवार रात माफिया और पूर्व सांसद रहे अतीक अहमद की हत्या कर दी गई. अतीक के साथ ही उसके भाई और पूर्व विधायक अशरफ अहमद को भी हत्यारों ने मौत के घाट उतार दिया. हत्यारों की पहचान लवलेश तिवारी, सन्नी और अरुण मौर्य के तौर पर हुई है.लवलेश तिवारी- बांदा, अरुण मौर्य-हमीरपुर और सन्नी-सोरों -कासगंज का रहने वाला है,

तीनों आरोपियों की कुंडली खंगालने पर इनका आपराधिक इतिहास भी सामने आ रहा है, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के कातिलों का कहना है कि वह बड़ा माफिया बनाना चाहते थे, इसलिए इस माफिया को मार डाला। सूत्रों ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि उन्होंने बड़े माफिया बनने की प्लानिंग की थी। वह छोटा माफिया नहीं बनना चाहते थे। तीनों आरोपी फेमस होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस अतीक अहमद और अशरफ अहमद के अपराधियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
इस हत्याकांड के बाद पूरे राज्य में हाईअलर्ट है और संवेदनशील जिलो में पुलिस फ्लैग मार्च करेगी.

















