बदायूँ।आज लगातार पांचवे दिन विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति बदायूं के बैनर तले,बिजली विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अवर अभियंता अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए मंडल कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर सभा आयोजित की गई, विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने आरोप लगाते हुए कहाकि प्रबंधन के अड़ियल रवैए के कारण टकराव की स्थिति बनी हुई है, संगठन ने भी आर पार की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है।
आज की सभा में जिला संयोजक अतुल कुमार ने बताया की उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाए जा रहे हैं सभा को संबोधित करते हुए श्री धर्मात्मा कुमार सह संयोजक बदायूं ने कहा की प्रबंधन द्वारा आवश्यक सामग्री नही उपलब्ध कराने के कारण सरकार/ विभाग की छवि खराब हो रही है,उन्होंने कहाकि कर्मचारियों को काम के घंटे निर्धारित नहीं है, छुट्टी के दिन भी काम कराया जा रहा है। जिला सह संयोजक श्री रामकिशोर ने सभा में कहा कि कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए, कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। कार्य बहिष्कार के चलते जिले में विद्युत आपूर्ति चरमराई हुई है,बिजली न होने से पीने का पानी की किल्लत बनी रही है। कई जगह खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदल पा रहे हैं वहीं राजस्व वसूली भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
आंदोलन से पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है इस स्थिति को देखते हुए आज ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर संघर्ष समिति के मांगों को ध्यान से सुन उचित कार्यवाही का भरोसा दिया,जिसके बाद संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विचार कर उचित निर्णय हेतु कहा गया। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि समिति एवं उर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद जो निर्णय केंद्रीय पदाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा उसके अनुरूप आगे की आंदोलन की ररूपरेखा तैयारी की जाएगी।
आज की सभा मे दिलीप कुमार,महेंद्र सिंह,समरजीत सिंह योगेंद्र सिंह चौहान, ऋतुराज,यस भारद्वाज, कुसमेंद्र गंगवार, मोहम्मद ताजीम, सुनील वर्मा, मुकेश कुमार, ललित कुमार, रवि कुमार, विकास,रणवीर,देवराज,राजेश कुमार,मनोज कुमार, अतुल कुमार, चक्रेश,ललित कुमार, रामकिशोर, गंभीर सिंह, साजिद, रामबाबू, दीपक कुमार, हरिओम, रेनू बाला, नीरजा सक्सेना,जयश्री शिल्पी,आदि सभी कार्मिक एवम अभियंता शमिल हुए।।

























