होम राज्य उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में तैनात जेई बनवारी लाल, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर...

अलीगढ़ में तैनात जेई बनवारी लाल, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर साथियों में रोष,राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर शाखा बदायूं ने किया शोक सभा का आयोजन,

बदायूँ। अलीगढ़/राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा बदायूं के सदस्यों द्वारा 28 दिसंबर 2022 को जनपद अलीगढ़ में उ0 प्र0 पावर कॉरपोरेशन में तैनात जूनियर इंजीनियर श्री बनवारी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर उनकी आत्मा की शांति हेतू ढाक वाली ज़्यारत स्थित संगठन भवन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।आपको बता दे की 28 दिसंबर 2022 को जनपद अलीगढ़ में तैनात जूनियर इंजीनियर श्री बनवारी लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई।उनका शव सीलिंग फैन से लटकता हुआ पाया गया था।संगठन ने बनवारी लाल अवर अभियन्ता द्वारा आत्महत्या करने का कारण विभाग में संसाधनों तथा सुरक्षा के अभाव के बावजूद उच्चप्रबंधन एवम उचाधिकारियो द्वारा कार्य के भारी दबाव के चलते यह कदम उठाया है ऐसा ही एक और मामला 25.12.2022 को भी इं0 संजय चौहान अवर अभियंता जनपद ललितपुर द्वारा भी आत्महत्या कर ली गई थी।

शोक सभा को संबोधित करते हुए ई.स्नेह जोशी जी ने बताया कि मात्र चार दिन में दो अवर अभियंता की मृत्यु के बाद भी ऊर्जा प्रबंधन विभाग में दबाव एवं उत्पीड़न भया दोहन जारी है,आए दिन घट रही यह घटनाएं अत्यधिक चिंता का विषय हैं। संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय ऊर्जा मंत्री जी को पत्र लिखकर उपरोक्त दोनों घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने तथा विभाग में भयमुक्त कार्य का वातावरण बनाए जाने  का अनुरोध किया है।
  संगठन के जनपद सचिव धर्मात्मा गोंड ने कहा कि इन घटनाओं को रोके जाने के लिए ऊर्जा प्रबंधन द्वारा तत्काल प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है उन्होंने प्रबंधन व सरकार से अपील करते हुए कहा है कि जूनियर इंजीनियर को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं साथ ही सुरक्षा व्यवस्था दी जाए साथ ही डबल ट्रिपल चार्ज की प्रथा को तत्काल समाप्त कराया जाए जिससे सरकार एवं विभाग की अपेक्षा के अनुरूप कार्य किया जाना संभव हो सके। दिन रात की अव्यवहारिक समीक्षा पर विराम लगे तथा कार्य का वातावरण बेहतर किया जाना अति आवश्यक है।
जनपद बदायूं के सभी सदस्यों द्वारा ढाक वाली ज़्यारत स्थित संगठन भवन पर सायं 4:00 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना की गई।शोक सभा में ई.स्नेह जोशी,रवि कुमार,रणवीर यादव,विकास गोंड,अमित कुमार,चंद्रमणि,रामस्वरूप,विनोद कुमार,ललित कुमार,सुनील वर्मा एवम बदायूं से समस्त अवर अभियंता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here