होम राज्य उत्तर प्रदेश बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू -बदायूँ के लाॅर्ड कृष्णा...

बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू -बदायूँ के लाॅर्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल के बच्चों से मिली कहा- आज के बच्चे कंप्यूटर युग के बच्चे ,


बदायूँ,। 14 नबम्बर को बाल दिवस पर लाॅर्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल के बच्चों का चयन राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रोपदी मुर्मू जी के साथ बाल दिवस मनाने के लिए राष्ट्रपति भवन द्वारा किया गया इसी क्रम में 14 नबंवर 2022 को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति जी ने लार्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल के बच्चों संग बाल दिवस मनाया इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

लार्ड कृष्णा के बच्चों के लिए यह एक अति विशिष्ट दिन था जब वह राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति मुर्मू जी के साथ बाल दिवस मनाने का अवसर मिला था। सभी चयनित बच्चों को विद्यालय की डारेक्टर श्रीमति छवि शर्मा तथा प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा की देखरेख में दिल्ली जाकर राष्ट्रपति भवन पहुचें । बदायूँ के लिये यह गौरब की बात रही कि देश के लाखों स्कूलों में से बदायूँ के लार्ड कृष्णा इण्टरनेश्नल स्कूल के छात्रों का चयन राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति के साथ बाल दिवस मनाने के लिए किया गया । विद्यालय के चैयरमेन श्री वेदव्रत त्रिवेदी जी ने कहा कि विद्यालय आगे भी इसी प्रकार के प्रयास निरन्तर करता रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here