उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने छह आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें कुशीनगर, बांदा, हाथरस, बदायूं के डीएम बदले गए हैं. एक अधिकारी को प्रतीक्षारत कर दिया गया है. अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है. इनमें कुशीनगर, बांदा, बदायूं समेत छह जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है. सरकार ने एक आईएएस अधिकारी को वेटिंग में रखा है. जानकारी के अनुसार, एस राज लिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है. एस राज लिंगम कुशीनगर के डीएम थे. अब रमेश रंजन को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं अनुराग पटेल प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं.
इसके अलावा हाथरस और बांदा के डीएम भी बदले गए हैं. अर्चना वर्मा को हाथरस की डीएम बनाया गया है. वहीं बांदा की डीएम दीपा रंजन को बनाया गया है. मनोज कुमार को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है.

























