होम राज्य उत्तर प्रदेश सपा नेता पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख, राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां...

सपा नेता पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख, राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की गोली मारकर हत्‍या, ट्रिपल मर्डर से जिले में सनसनी,

बदायूं। सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव का है। यहां के रहने वाले पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख/जिला पंचायत राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग जब तक बाहर आए तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

तिहरे हत्‍याकांड की सूचना मिलने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस के साथ ही एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।  उसहैत थाना पुलिस ने सब कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना उसहैत थाना क्षेत्र के सथरा गांव की है। यहां के रहने वाले राकेश गुप्ता उसावां ब्लॉक के पूर्व प्रमुख और सपा से जिला पंचायत सदस्य भी हैं।जिले में राकेश गुप्ता की छवि एक दबंग नेता की रही है.आज शाम को राकेश गुप्ता अपने घर पर थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोग उनके घर में घुस आए और घर मे घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश गुप्ता उनकी पत्नी शारदा और मां शांति देवी की मौत हो गई।घर में तीनों के शव अलग अलग कमरों में पड़े मिले। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here