होम राज्य उत्तर प्रदेश धर्मपाल गुप्ता बने विश्व हिंदू परिषद हजरतपुर इकाई के अध्यक्ष ,केशव गुप्ता...

धर्मपाल गुप्ता बने विश्व हिंदू परिषद हजरतपुर इकाई के अध्यक्ष ,केशव गुप्ता उपाध्यक्ष ,शिवा गुप्ता उपाध्यक्ष और रंजीत सिंह को मंत्री की जिम्मेदारी,

बदायूँ/म्याऊं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड म्याऊँ के हजरतपुर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर और जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी की अनुशंसा से विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने हजरतपुर की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए धर्मपाल गुप्ता को अध्यक्ष ,केशव गुप्ता ,शिवा गुप्ता को उपाध्यक्ष और रंजीत सिंह को मंत्री बनाया गया है।

प्रखंड के कस्बा हजरतपुर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक को सम्बोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्रीगुरु जी एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विहिप के प्रथम महामंत्री श्री शिवरामशंकर आप्टे एवं संतों के नेतृत्व में विहिप की स्थापना 1964 को मुंबई में स्वामी चिन्मयानंद जी के आश्रम में की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब देश मे हिंदुत्व पर खतरा मंडराने लगा तब 1964 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि धर्म एक अदृश्य शक्ति है और धर्म को धारण करने बाले हीं धर्म को जानते हैं।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने हजरतपुर की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि हमारा प्रयास समाज का विकास करना है ।इसके लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वह काम करें और युवाओं को अपने साथ जोड़ते हुए देश के विकास में योगदान दें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सह जिला मंत्री नरेंद्र मथुरिया, जिला मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, जिला मठ मंदिर प्रमुख राजीव जौहरी, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर, विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष गौवंश रक्षण धनपाल मौर्य ,नगर अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ,गौ रक्षा प्रमुख बीकेंद्र सक्सेना ,बजरंग दल नगर संयोजक अमित सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे,यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मीडिया प्रभारी मयूर गुप्ता द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here