होम राज्य उत्तर प्रदेश गरीब बेटी की मदद को आगे आयी क्षत्रिय विकास समाज समिति,शादी के...

गरीब बेटी की मदद को आगे आयी क्षत्रिय विकास समाज समिति,शादी के लिए उपहार में दिया गृहस्थी का सामान,

बदायूँ: समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली क्षत्रिय विकास समाज समिति जनपद बदायूं गरीब परिवार की मदद में हमेशा आगे रहता है।इसी क्रम में समिति ने कल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार उझानी ब्लॉक के ग्राम पंचायत मौजमपुर नेहनगर के मजरा ग्राम “घोंचा” जनपद बदायूं के निवासी पूनम पत्नी स्व.श्री रामचंद्र सिंह की लड़की के वैवाहिक आयोजन के लिए गृहस्थी का सामान उपहार में भेंट किया।मदद पाकर गरीब परिवार के चेहरे पर खुशी चमक उठी,परिवार ने इसके लिये समिति के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए,बहुत दुआएँ दी।

समिति के सदस्य रवि सिंह ने बताया कि हमारी समिति लगातार समाज सेवा के रूप में कार्य कर रही है। गरीब लड़की की शादी में सहयोग करना सबसे पुनीत कार्य है,और हमारी समिति इस तरह के सहयोग के लिये सदा ततपर रहती है,कल के इस आयोजन को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण राहुल सिंह, प्रदीप सिंह, शेर सिंह सोलंकी ,बच्चन सिंह ,अरविंद सिंह ,राजेश सिंह ,अवधेश सिंह ,दीपू सिंह, रवि सिंह, आदि अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसोदिया आदि का सहयोग रहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here