बदायूँ। रोटरी क्लब बदायूँ की ओर से नए शिक्षा सत्र के पहले दिन कन्याश्री कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें बांटी गईं। इसमें क्लब की ओर से शहर में 15 छात्राओं को साइकिल मिली।



बदायूँ राजमहल गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सन्तोष वैश्य ADM (FR )व राजीव गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा रहे। एडीएम द्वारा कन्याश्री कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ये साइकिलें छात्राओं और शिक्षा के बीच दूरी को बाधा नहीं बनने देंगी। इसके इस्तेमाल से छात्राएं आत्मनिर्भर बनेंगी। यह सशक्त समाज व राष्ट्र के निर्माण के लिए अच्छा कदम है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब का यह कार्य बालिकाओं के सपनों को पंख देने के साथ ही शिक्षा के समान अवसर को बल प्रदान करने के लिए सराहनीय पहल है । इससे पूर्व श्री संतोष वैश्य ADM (FR) का स्वागत विपिन अग्रवाल द्वारा ,श्री राजीव गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा का स्वागत डॉक्टर संजीव गुप्ता द्वारा माल्यर्पण व बुके प्रदान कर किया गया। असिस्टेंट गवर्नर सुभाष अग्रवाल का स्वागत दीपक सक्सेना द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
सुभाष अग्रवाल रोटेरियन सहमंडलाअध्यक्ष बिसौली ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय की छात्राओं को यह उपहार दिया गया है।अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी व सचिव संजय रस्तोगी ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने बड़ी खोजबीन के बाद राजाराम महिला इंटर कॉलेज,केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज,एवं पार्वती इंटर कॉलेज की पांच-पांच जरूरतमंद छात्राओं का चयन किया गया।रोटरी क्लब द्वारा कुल 15 साइकिल वितरित की गई। साइकिल पा कर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
इस दौरान अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी ने रोटरी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोटरी क्लब कभी किसी भी कार्य के लिये चंदा नहीं करता यह सभी सेवाकार्य अपने संसाधनों के बल पर करता है,कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सचिव संजय रस्तोगी ने आये हुए सभी अतिथियों व सदस्यों को धन्यवाद दिया।
रोटरी सह मंडलाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने दो नए सदस्यों को रोटेरियन पिन लगा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन मुनेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। अतिथिगणों को अध्यक्ष कुलदीप रस्तोगी व संजय रस्तोगी द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये।
इस अवसर पर कुलदीप रस्तोगी ,संजय रस्तोगी ,विपिन अग्रवाल ,मुनेंद्र कुमार सिंह ,डॉक्टर संजीब, दीपक सक्सेना आमोद चाणक्य, सुरेंद्र चाणक्य,डॉ अरविंद सक्सेना, पवन शर्मा , प्रदीप गुप्ता ,अनिल गुप्ता,सोनू,राम मोहन अग्रवाल,गोपाल रस्तोगी अमित वैश्य,संजीव सक्सेना, मुकेश रस्तोगी, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।


























