बदायूँ।रोटरी क्लब बदायूँ के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित सकरी क्लिनिक, निकट गांधी ग्राउंड में में किया गया। जहां 140 मरीजों का निशुल्क चेकअप एवं दवा का वितरण किया गया।

क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन कुलदीप रस्तोगी ने बताया कि लोगो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिऐ रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल हर माह इस प्रकार के फ्री चेकअप कैंप आयोजन करेगा। क्लब के सचिव संजय रस्तोगी द्वारा बताया गया कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर अन्य सदस्यों का भी सहयोग सराहनीय रहा।
शिविर के दौरान डॉ एस . के. गुप्ता, डॉ अरविंद सक्सेना , डॉ संजीव गुप्ता,गोपाल रस्तोगी,मुकेश रस्तोगी,पवन शर्मा एवम डॉ पीयूष माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा

























