होम राज्य उत्तर प्रदेश टेलीविजन जगत की एक बड़ी घटना- Zee News के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ...

टेलीविजन जगत की एक बड़ी घटना- Zee News के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी ने अपने पद से दिया इस्तीफा – सूत्र

दिल्ली।जानकार सूत्रों ने दिए संकेत, ZEE मीडिया से सुधीर चौधरी ने इस्तीफा, दे दिया है।सुधीर ZEE ग्रुप से 2012 से जुड़े, इस दौरान उनके DNA कार्यक्रम ने पूरे देश में मचाई धूम और लगातार ZEE का यह कार्यक्रम नंबर एक पायदान पर रहा है।

25 जून को उन्होंने DNA का लास्ट एपिसोड होस्ट किया।उसके बाद अब DNA को रोहित रंजन होस्ट करते नजर आ रहे हैं।उनके इस्तीफे का कारण उनके बॉस सुभाष चंद्रा का राज्यसभा के चुनाब में भाजपा के समर्थन के बाद भी चुनाब हार जाना बताया जा रहा है।सुभाष चंद्रा ने इसी हार से नाराज़ होकर सुधीर चौधरी को भाजपा के खिलाफ अभियान चलाने को कहा और 25 जून के एपिसोड इसी के नतीजे के रूप में आया, जिसे देख भारत मे हड़कंप मच गया लोग सुधीर चौधरी का नया अवतार देख अचंभित हो गए।सूत्रों का कहना है की इस अवतार से खुद सुधीर चौधरी को झकझोर दिया,जिसके चलते उन्होंने ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया है।

सुधीर चौधरी ने DNA के 25 जून को लास्ट एपिसोड होस्ट किया जिसमें वो अपनी पहचान के विपरीत बीजेपी सरकार के खिलाफ सवाल खड़ा करते नज़र आये जिसे देख लोग हैरान नज़र आये।अगर आपने इस कार्यक्रम को नहीं देखा है तो स्वदेश केसरी अपनी न्यूज में लिंक शेयर कर रहा है जिसे आप देखकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह सब करना चौधरी के लिये कितना मुश्किल रहा होगा।अभीतक इसकी पुष्टि सुधीर चौधरी की ओर से नही की गई है लेकिन टेलीविजन की दुनिया मे इस ख़बर को सही बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here