बदायूं ।नगर के श्री राम नगर कॉलोनी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह मे नगर नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को विकास पुरूष की उपाधि से समानित किया गया,कार्यक्रम में बरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने नगर विधायक को 1 कुंटल की फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कालोनी के नन्हे मुन्ने बच्चों अनन्या गुप्ता,रिद्धि पाठक,सम्राट पाठक संग मिलकर कालोनी वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटकर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी,




इस दौरान विधायक ने कार्यक्रम में उपस्थित कालोनी के लोगों को सम्बोधित करते हुए सम्मान करने के लिये सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछली बार भाजपा ने उनको नगर विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी विधानसभा में विकास की गंगा बहा दी थी विकास किसी से छिपा नहीं है उन्होंने केवल बदायूँ में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में पार्टी के नारे के अनुसार सबका साथ सबका विकास का वायदा पूरा करते हुए विकास कराया। बदायूँ की जनता ने विकास के दम पर ही दोबारा भरोसा कर उन्हें विधानसभा भेजा है,इस बार भी वह जनता के भरोसे पर खरे उतरने के लिये दिनरात प्रयासरत रहेंगे उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश रहेगी कि इस बार वह बदायूं को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलवा सकें।इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता अंकित मौर्य,सुधीर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक मनोज गुप्ता ,अमित गुप्ता, राजकीय ठेकेदार अशोक शर्मा,भाजपा नेता राहुल पाठक, मन्नू पांडे ,भूरे भाई के साथ कॉलोनी वासियों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

























