होम राज्य उत्तर प्रदेश उ. प्र.शासन के संस्कृति विभाग ने बदायूं जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों...

उ. प्र.शासन के संस्कृति विभाग ने बदायूं जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के इतिहास के लेखन की जिम्मेदारी कवि व लेखक डॉ.अक्षत अशेष को दी।

बदायूं । आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अन्तर्गत उ. प्र. संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के 75 जनपदों के महानायकों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विशिष्ट भूमिका को रेंखांकित करते हुए सभी जनपदों के इतिहास लेखन का कार्य किया जा रहा है।

उ.प्र. शासन के संस्कृति विभाग ने बदायूँ जनपद के इतिहास लेखन के लिए बदायूं क्लब के सचिव, कवि व लेखक डॉ. अक्षत अशेष को यह जिम्मेदारी दी है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि जनपद बदायूं के इतिहास लेखन के अन्तर्गत जनपद के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व भौगोलिक पृष्ठभूमि सहित सन् 1857 की स्वतंत्रता संग्राम लड़ाई से लेकर सन् 1947 तक स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले छिपे अनछिपे आज़ादी के नायकों के बारे में, इस दौरान हुये विभिन्न प्रमुख आंदोलनों, जनपद की भूमिका आदि को प्रमुखता से प्रकाशित कराने की योजना है। अक्षत अशेष ने जानकारी देते हुए बताया कि बदायूँ में ऐसे नायको के परिजनों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर उनका परिचय, उनका योगदान एवं उनसे जुडे़ स्मारकों आदि को भी इतिहास में समाहित किया जायेगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर पूरे जनपद में भ्रमण कर जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होनें बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदया से चर्चा उपरान्त उनके निर्देश पर विभागीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में आज़ादी के बाद हुये युद्ध जैसे भारत-चीन युद्ध, भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध में जनपद के शहीद सैनिकों का परिचय आदि भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा। उन्होंने जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मानित आश्रित परिजनों से अनुरोध किया है कि वे अपने से सम्बन्धित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अधिक से अधिक विवरण, परिचय एवं फोटो आदि की जानकारी दिनांक 15 जून तक हमें उपलब्ध करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here