होम राज्य उत्तर प्रदेश सलारपुर में कल होगी क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक,

सलारपुर में कल होगी क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक,

बदायूँ।क्षेत्र पंचायत सलारपुर की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विचित्रा देवी की अध्यक्षता में अपराह्न 1 बजे विकास खण्ड सलारपुर में कल 05 मई को आयोजित की जाएगी उक्त जानकारी खंड विकास अधिकारी के सचिव के द्वारा व्हाट्सएप पर भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
व्हाट्सएप पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय से भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05 मई दिन गुरुवार को अपराह्न 01:00 बजे से बैठक आयोजित होने की जानकारी दी है खंड विकास अधिकारी के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराते हुए बताया है कि जिले के सभी विभागों के जिला व तहसील अधिकारियों के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद व सदर विधायक,विधान परिषद सदस्य-स्थानीय निकाय/शिक्षक/खण्ड स्तानक, सहित
सदस्य जिलापंचायत क्षेत्र सालारपुर, समस्त प्रधान क्षेत्र सालारपुर, समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य सालारपुर को बैठक में शामिल होने के लिए भी एजेंडा भेज दिया गया है।
इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि। क्षेत्र पंचायत को प्राप्त शासकीय अनुदान से कराए जाने वाले कार्यो की कार्य योजना पर विचार ,दैवी आपदा मुख्यमंत्री/ प्रधानमंत्री/ आवास योजना की प्रगति ,मनरेगा योजना की प्रगति,तालाब खुदाई आदि पर विचार। गोवंश आश्रय स्थल भूसादान महादान पर विचार, समस्त प्रकार की पेंशन सामूहिक विवाह शादी अनुदान योजना पर विचार ,क्षेत्र पंचायत के अधीन आने वाले विभाग बाल विकास आपूर्ति,पशु चिकित्सा, शिक्षा, जल निगम,चिकित्सा, लघु सिंचाई,समाज कल्याण विभाग, की योजनाएं पंचायत के कार्यों की समीक्षा एवं विचार क्षेत्र पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की समीक्षा एवं विचार के अलावा अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से विचार रखे जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here