उसहैत संवाददाता सोमेंद्र कुमार की रिपोर्ट। बदायूँ स्वदेश केसरी, उसहैत थाना।क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुरा के दो पक्षों के बीच हुए झगडे में जमकर लाठी डंडा और ईट पत्थर चले,हमले में रामवीर यादव की पत्नी रामा देवी के शरीर व मुँह पर काफी गंभीर चोट आयी हैं,

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायल रामादेवी की स्थित खराब देख जिला अस्पताल भिजवाया है,
पुलिस ने रात में ही हमलावरों के घर पर दविश देकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन हमलावर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस हमलावरों को ढूंढने में लगी है।पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

























