बदायूँ।वैश्य समाज की एकजुटता के लिए 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने जा रहै अखिल भारतीय वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बदायूँ जिला कार्यकारिणी के जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता निर्देशन में एक बैठक बरिष्ठ व्यापारी नेता राजेश गुप्ता (अलापुर वाले) के बरेली रोड स्थित प्रतिष्ठान पंचम मोटर पर सम्पन्न हुई।




बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुधीर हलवासिया विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरी व प्रदेश सचिव प्रदीप अग्रवाल शामिल हुए,कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश गुप्ता ने की।अतिथियों द्वारा अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर बैठक का सुभारम्भ किया।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर एस. हलवासिया ने उपस्थित वैश्य समाज को सबोधित करते कहा कि 5 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में वैश्य बंधुओं की भारी सहभागिता सुनिश्चित करें,उन्होंने जानकारी दी कि महासम्मेलन में पूरे देश से वैश्य समाज के लगभग 20000 पदाधिकारी शामिल होंगे जिसमें वैश्य समाज से सरकार में शामिल सभी मंत्रीगण, एमपी,एमएलए,एमएलसी सहित वैश्य समाज की प्रतिष्ठित हस्तियां भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि आज वैश्य समाज हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहा है व्यापार, इंजीनियरिंग, शिक्षा, कला, चिकित्सा व प्रशासन के क्षेत्र में हमने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है हमारे लिए यह बडे़ अफसोस की बात है कि वैश्य समुदाय को सत्ता का वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिस पर उसका अधिकार है।अर्थव्यवस्था में अस्सी फीसदी योगदान करने के बावजूद राजनीति के क्षेत्र में हम पिछड़े हुए हैं।अब वैश्य उपवर्ग एकसाथ संगठित हो कर आगे बढ रहे हैं उन्होंने कहा कि आज समय की आवश्यकता है कि समाज की महिलाएं भी समाज में एकजुट होकर अपनी पहचान बनाने के लिये बढ़कर आगे आयें।
महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि वैश्य समाज के संगठित न होने के कारण तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने दांव पेच से वैश्य वर्ग का उपयोग कर लेते हैं परंतु उसके बदले वैश्य वर्ग को कुछ भी हांसिल नहीं होता है। उन्होंने वैश्य समाज के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भामा साह, राम मनोहर लोहिया व लाला लाजपत राय जैसी महान विभूतियां वैश्य समाज से हैं।
जिला कार्यकारिणी की बैठक में उझानी के बरिष्ठ व्यापारी नेता-राजकुमार बंसल, सुरेंद्र गुप्ता, सर्वेश गुप्ता (अलापुर वाले)जिलाअध्यक्ष, सुबोध गोयल, अनिल अग्रवाल, मुकेश, गुप्ता, राजेश गुप्ता “भल्लू”, विजय गुप्ता, मनोज गुप्ता “विट्टन”,नीतीश गुप्ता,धुर्व देव गुप्ता अनिल गुप्ता- पापड़,पंकज गुप्ता- बिनावर, प्रिंस गुप्ता- कुवरगांव,धर्मेंद्र गुप्ता, विवेक गुप्ता, संजीव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिव स्वरूप गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, अजय गोयल, राकेश गुप्ता, महेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, अमन गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

























