होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूँ के सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूँ के सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं को दिया गया आत्मरक्षा ,योग ,गायन, रंगोली सहित मेहंदी व नृत्य का प्रशिक्षण,

बदायूँ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बदायूँ द्वारा आयोजित सात दिवसीय छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन हो गया समापन समारोह कार्यक्रम भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि बदायूं महिला थाना प्रभारी रेनू सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम व महिलाओं को अपनी आत्मारक्षा कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य वक्ता के रूप में गिंदो देवी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा ने कहा कि आज के युग में छात्राएं सभी से आगे है जिसका उदाहरण कल आए हुए लोक सेवा आयोग परीक्षा परिणाम में प्रथम और द्वितीय तृतीय स्थान पर छात्राओं का ही कब्जा रहा , भगवान परशुराम विद्यालय के प्रबंधक श्री राम बहादुर पांडे ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करके समाज में महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करती है एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर करती है, महिला समाज कल्याण अधिकारी छवि वैश्य ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है छात्राओं के लिए योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया, कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना लक्ष्मी बाई हाई स्कूल की प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा ने की उन्होंने छात्राओं से कहा की छात्राओं को पढ़ने के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए ,

कार्यक्रम संयोजक पायल कुमारी ने बताया की अभाविप द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण , गायन प्रशिक्षण ,रंगोली प्रशिक्षण, मेहंदी प्रशिक्षण,व नृत्य प्रशिक्षण दिया गया, मंच का संचालन एकता सक्सेना ने किया , इस अवसर पर प्रिया, दीक्षा, सक्सेना, कोमल, प्रांत सह मंत्री अंकित पटेल, प्रांत मीडिया संयोजक सर्वज्ञ गुप्ता, जिला संगठन मंत्री चंद्रजीत यादव, जिला संयोजक हरिमोहन सिंह, जिला सह संयोजक अर्जुन राठौर, हर्ष मिश्रा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here