होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती,डॉ. भीमराव अंबेडकर...

बदायूँ में विभिन्न संगठनों ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती,डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘बाबा साहब’ को यादकर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बदायूँ। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए।विद्यालय सहित बसपा, भाजपा, आदि राजनैतिक दलों के साथ विभिन्न संगठनों ने भी डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की। नगर के जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर पार्क ब गद्दी चौक स्थित अंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

बरिष्ठ भाजपा नेता शारदेन्दु पाठक ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संपूर्ण जीवन शोषित वंचित समाज के लिए न्यौछावर कर दिया। संविधान निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसमें उन्होंने महिलाओं दलित शोषित वर्ग को पूर्ण अधिकार दिलाया। इस दौरान शहर विधायक महेश गुप्ता,पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, सीमा राठौर , शैलेंद्र मोहन शर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल,विनोद शर्मा जी,आदि मौजूद रहे।

विकास खण्ड जगत क्षेत्र मझिया

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मझिया मैं भी कार्यक्रम आयोजित किए गए l एसएमसी अध्यक्ष सहदेव सागर, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए l बक्ताओं ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला l इस मौके पर शिक्षिका संगीता रस्तोगी, प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश आदि मौजूद रहे l

बिल्सी।दीननगर शेखपुर

बिल्सी। ग्राम दीन नगर शेखपुर में भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 131वी जयंती के अवसर पर डॉक्टर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक राठी, शैलेंद्र शर्मा,मंडल अध्यक्ष गगन राठी,ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ,होती लाल सागर ,सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here