बदायूँ।विश्व हिंदू परिषद बदायूँ ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर एक पहल करते हुए बदायूँ के जे सी पैलेस बदायूँ के सभी शो बुक कर . यहां 13 अप्रेल यानी कल फिल्म को फ्री में दिखाया जायेगा.
विश्व हिंदू परिषद बदायूँ ने बड़ी पहल की है. VHP ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बदायूँ जनपद की जनता को फ्री में दिखाने की पहल की है. विहिप ने जे सी पैलेस निकट घण्टाघर पर 13 अप्रेल दिन बुधवार के सभी 3 शो, जिनका समय है दोपहर 3:00 बजे से सांय 6:00 एवं सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक बुक कर लिए हैं. जिसमें जनता को नि:शुल्क ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म दिखाई जाएगी. विहिप ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी बदायूँ जनपद के अपने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता को पिक्चर देखने के लिए निवेदन किया है। विहिप का कहना है कि ये सिर्फ पिक्चर नहीं इतिहास है और हमारी वर्तमान स्थिति है।
उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद जनपद इकाई के मीडिया प्रभारी अंश गुप्ता द्वारा दी गई है।

























