होम राज्य उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में हुआ छात्रों का विदाई समारोह-

पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में हुआ छात्रों का विदाई समारोह-

बीबीपुर के सुखबीर एवं उनौला के वीरेंद्र ने सामुदायिक सहभागिता के तहत विद्यालय को पंखा भेंट करने का दिया आश्वासन-

बदायूँ।विकास क्षेत्र जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में कक्षा 8 में पास हुए छात्रों को कक्षा 7 एवं 8 में अध्ययनरत छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का सुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती अयोध्या देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज सारस्वत एवं ग्राम प्रधान भगवान दास के द्वारा सयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय की छात्रा शिवी व रजनी द्वारा सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में गीत गाये।


छात्रा राखी लक्ष्मी और सलोनी द्वारा पासआउट छात्रों को रोली , चावल का तिलक लगाकर पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।
छात्रा गुनगुन व आशीष के द्वारा विद्यालय मे विताये पलों की स्मृतियां साझा की गई
मुख्य अतिथि पंकज सारस्वत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कक्षा 8 उत्तीर्ण सभी छात्रों को आवश्यक रूप से कक्षा 9 में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया।
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान भगवानदास ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करके अपने गांव अपने परिवार का नाम रोशन करने की अपील की।
बीबीपुर निवासी व कृष्णा ढाबा के संचालक सुखबीर सिंह एवं पास आउट हुए छात्र विनीत के अभिभावक वीरेंद्र ने विद्यालय के भौतिक परिवेश से प्रभावित होकर विद्यालय के लिए एक पंखा भेंट करने का आश्वासन दिया।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं पूर्व एबीआरसी सुभाष चंद्र द्वारा बच्चों के लिए एक सुंदर विदाई गीत के माध्यम से समस्त अतिथियों एवं छात्रों भावुक कर दिया ।कार्यक्रम का संचालन आयुष् भारद्वाज ने किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here