बदायूँ ।आज 14 अप्रैल को शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पंजाबी मोहल्ला में खालसा पंथ का जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर एक विशेष कीर्तन दरबार हुआ जिसमें रागी जत्थे द्वारा कीर्तन गायन से संगत को निहाल किया। एवं बीबी गुरमीत कौर द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से संबंधित काव्य पाठ किया गया,





कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार गुप्ता ने पहुंचकर सारी संगत को बैसाखी पर्व की बधाई दी एवम जिले में सुख शांति के लिए वाहेगुरु जी के आगे अरदास कराई।गुरु घर से इनको सरोपा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव गुरदीप सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम समाप्ति उपरांत गुरु के अटूट लंगर में हजारों संगत ने प्रसाद ग्रहण किया।अंत मे प्रधान साहब द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया गया।

























