होम राज्य उत्तर प्रदेश साउथ इंडियन फिल्मी स्टायल में 22 किलोमीटर तक गौ तस्करों का पीछा...

साउथ इंडियन फिल्मी स्टायल में 22 किलोमीटर तक गौ तस्करों का पीछा करते रहे गौ रक्षक, पकड़े जाने के डर से रिम पर चलाते रहे गाड़ी और फेंकते रहे गाय,वीडियो देख कांप उठेंगे आप

चंडीगढ़– साइबर सिटी गुरुग्राम में गायों से भरी एक गाड़ी का जब गौ रक्षक पीछा कर रहे थे, तो उस दौरान अपने बचाव के लिए गौ तस्करों ने शहर भर में कुछ इस तरह का आतंक फैलाया कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो जाए. अक्सर हमने फिल्मों में देखा है कि अपराधी पुलिस से बचने के लिए कई तरह की तरकीबों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसा ही वाकया गुरुग्राम से शनिवार को सामने आया, जहां कुछ गौ तस्करों ने गौ रक्षक दलों से बचने के लिए 22 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाते रहे। इस दौरान वह पीछा कर रहे गौ रक्षक दलों के वाहनों को भटकाने के लिए समय-समय पर निर्ममता के साथ गायों को सड़कों पर फेंक रहे थे।गौ तस्करों के साथ गौ रक्षा दल के सदस्यों का जबरदस्त मुकाबला हुआ, हालांकि, अंत में छै गौ तस्करों को पकड़ लिया गया।

तस्करों की गाड़ी का पीछा करते हुए गौ रक्षक दल के सदस्य व पुलिस

हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली बॉर्डर से जब एक गाड़ी गुरुग्राम में घुसी तो तुरंत ही गौ रक्षकों ने अपनी गाड़ियां उनके पीछे लगा दीं, गौ रक्षकों ने तस्करों की गाड़ी का एक टायर भी पंचर कर दिया लेकिन गौ तस्कर बिना टायर के ही अपनी गाड़ी को दौड़ाने लगे और चलती हुई गाड़ी से ही जिंदा गायों को बीच रोड पर फेंकना शुरू कर दिया.पॉश इलाके DLF में 22 किलो मीटर तक गौ तस्करों ने बचने के लिए सिर्फ 2 टायर पर ही रिम के सहारे गाड़ी दौड़ाई और फिर खुद को घिरा हुआ देख फ्लाइओवर से कूद गए. इस दौरान तस्करों ने गौ रक्षा दल के सदस्यों पर कई फायर भी किए.।पुलिस व गोरक्षक दल ने एक बार फिर से छह गो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके लिए पुलिस व गोरक्षक दल को शनिवार तड़के करीब 22 किलोमीटर तक गो तस्करों का पीछा करना पड़ा और भोंडसी में जाकर आरोपी गिरफ्त में आए। आरोपियों की पहचान यहाया, बल्लू, तस्लीम, खालिद उर्फ भैंसा, शाहिद व सोकीन उर्फ सुंडा के रूप में हुई। सभी आरोपी नूंह के रहने वाले हैं। गोरक्षक दल की शिकायत पर भोंडसी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here