होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के सभी नगरों व 15 प्रखंडों में धूमधाम से मनाया जाएगा...

बदायूँ के सभी नगरों व 15 प्रखंडों में धूमधाम से मनाया जाएगा “हिंदू नववर्ष” , 2 अप्रेल से 10 अप्रेल तक पूरे देश में श्रीरामोत्सव के रूप में मनाने की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बड़ी तैयारी।

पत्रकार वार्ता में बताई गई कार्यक्रम की रणनीति, हिंदू समाज की संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिये किये जा रहे प्रयास, हिंदूओं को संगठित करने का काम कर रहा विश्व हिंदू परिषद- नीरज रस्तोगी

बदायूँ।विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी के आवास कैम्प कार्यालय पर आज जिले के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जिले के पदाधिकारियों ,नगर व प्रखंड के अध्यक्ष व मंत्री सयोंजकों ने सहभागिता की।बैठक में हिन्दू नववर्ष से शुरू हो रहे श्री रामोत्सव कार्यक्रम के तहत होने वाले तमाम कार्यक्रमों की रूप रेखा को अंतिम रूप दिया गया, कल से शुरू हो रहे कार्यक्रम की रणनीति तय की गई, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी बांटी गयी।बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता भी की गई जिसमें हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर सभी को हिन्दू नववर्ष की अग्रिम वधाई के साथ सभी पत्रकार बन्धुओं को सम्मानित भी किया गया।

पत्रकार वार्ता में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि हिन्दू नववर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक श्रीरामोत्सव के रूप में मनाया जाएगा जिसके तहत पूरे जनपद के सभी नगरों व प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज में श्रीराम के प्रति श्रद्धाभाव जागृत करना और हिन्दू समाज को संगठित करना है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की वर्तमान पीढ़ी को हिन्दू नववर्ष के बारे बताना और उसको मनाने के लिये प्रेरित करना है।हमारे हिन्दू अभीतक पश्चिमी संस्कृति को अपना कर उन्ही के बताये 1st जनवरी को ही नववर्ष मनाते चले आ रहे हैं अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति कुचक्र रच कर मिटाने का प्रयास किया था, लेकिन अब हिंदू जाग रहा है और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मिलकर हिन्दू संस्कृति,सभ्यता, को पुनर्जीवित कर उसका गौरव लौटाने का कार्य कर रहा है और इस तरह के आयोजन इसमें सहायक के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।

जिलामंत्री उज्ज्वल गुप्ता ने हिंदू नववर्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 2 अप्रेल हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होगी,जो वैज्ञानिक दृष्टि के साथ सामजिक व सांस्कृतिक संरचना को भी प्रस्तुत करती है।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू समाज व संस्कृति के लिए गौरव का दिन है। इस दिन ब्रांहणों के द्वारा सृष्टि की रचना की शुरुआत, प्रभु श्री रामचन्द्रजी का राज्याभिषेक दिवस, झूलेलाल का जन्म दिवस, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभारंभ, महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिवस के साथ साथ इसी तिथि से काल गणना शुरू की होती है।संगठन के हिंदू नववर्ष के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि 2 अप्रैल दिन शनिवार को दोपहर 4:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक पथ संचलन नगर में निकलेगा जिसमें सभी कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे एवं उसका स्वागत भी करेंगे

जय श्री राम कार्यक्रम में जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष एमपी सिंह,जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता,मठ मंदिर प्रमुख राजीव जौहरी, सेवा प्रमुख नीरज कोचर,जिला कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल,जिला प्रचार प्रमुख मयूर गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनिल साहू ,नगर मंत्री राजेश कुमार,सत्संग प्रमुख डीएन शर्मा (देवकीनंदन शर्मा) ,सह जिला मंत्री नरेंद्र मथुरिया,अमित कुमार सक्सेना,एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here