होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी अभी ,दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर हुआ हमला ,मनीष सिसोदिया...

अभी अभी ,दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर हुआ हमला ,मनीष सिसोदिया का बीजेपी पर बड़ा आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है बीजेपी।

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बुधवार को कथित तौर पर उत्पात मचाया। कुछ शरारती तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए।

वहीं इस हमले को लेकर आप नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है।मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है , बीजेपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या करवाना चाहती है।

इस घटना के बाद पुलिस ️पुलिस ने उन्हें तुरंत मौके से हटाया और करीब 70 लोगों को हिरासत में ले लिया। दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर रंग भी फेंका गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here