बिल्सी। माहेश्वरी धर्मशाला बिल्सी मे माहेश्वरी समाज विल्सी द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता उपस्थिति में माहेश्वरी समाज ने एक जुट होकर समर्थन दिया गया।बतादें इससे पूर्व बिल्सी भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य ने समाज के प्रांतीय पदाधिकारी के घर मुलाकात कर समर्थन मांगा था उस समय समाज के गिने चुने लोग ही उपस्थित थे,जिसके चलते समाज के बाकी लोग नाराज दिखे,आज का कार्यक्रम उसी नाराज़ी को दूर करते हुए रखा गया था जिसमें पूरे समाज को एक साथ इकट्ठा कर समर्थन की घोषणा की गई।






इस दौरान समाज की ओर से जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हरीश शाक्य जी को प्रतीक चिन्ह गणेश जी मूर्ति ,शिव जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कपिल मालपाणी, मुकुल मालपाणी, मुकेश माहेश्वरी, आरएसएस नेता ओम बाबू माहेश्वरी ,आदित्य माहेश्वरी, सुवीन माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी’बाबा’,चन्द्रपाल तोषनीवाल, विवेक राठी,गगन राठी, सपिल मालपाणी, मोहित माहेश्वरी, डिम्पल सोमानी,बल्लू माहेश्वरी, शेलेन्द्र राठी, राजकुमार माहेश्वरी, विशाल माहेश्वरी, नरेश तेल वाले सहित समाज के लोग बडी संख्या में उपस्थित रहे।आज के इस समर्थन से भाजपा प्रत्याशी गद गद दिखाई दिए।

























