बदायूँ के मौसम ने एक बार फिर लोगों को सकते में डाल दिया है. पिछले चार-पांच दिनों से जारी ठंड के बाद गुरुवार की सुबह 10 ,11 बजे से ही वारिस शुरू हो गई थी. किसी को शायद ही अंदाजा होगा कि दोपहर तक इस कदर मौसम बदल जायेगा कि दिन में घुप्प अंधेरा छा जायेगा. दोपहर के डेढ़ बजते-बजते काले बादलों का आसमान में जमावड़ा शुरू हो गया. बारिश की उम्मीद भी नहीं थी लेकिन, ये उम्मीद ऐसे टूटी की पूछिए मत.



बदायूँ में आज दोपहर के पौने दो बजे के आसपास घने बादल आसमान में ऐसे छाये कि भरी दोपहरी में अंधेरा छा गया. लोगों को सड़क पर गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा. कुछ ही पलों में तेज बारिश भी शुरू हो गयी. बारिश की बड़ी-बड़ी बूंदें गिरनी शुरू हो गयी. बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि मिनटों में ही लोगों के आसपास पानी जमना शुरू हो गया. ये सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी था।
मौसम विभाग ने मौसम में इस बदलाव का अंदेशा जाहिर कर दिया था. बदायूँ के आसपास के आसपास नगरों में भी तेज बारिश की खबर है।मौसम विभाग ने बारिश के दौरान आकाशीय बिजली के खतरे के प्रति भी लोगों को सावधान किया है. बारिश के दौरान लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है

























