बदायूँ। बिल्सी सीट से भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य ने शनिवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर भाजपा की नीतियां बताते हुए वोट मांगे।
उन्होंने लोगों से भाजपा के समर्थन में मतदान करने एवं भारी बहुमत से विजय दिलाकर पुनः प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने हेतु सभी से अपील की।



उन्होंने जनता जनार्दन से वायदा करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद वह क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का काम करेंगे।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने विकास ठाकुर, अशोक शर्मा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ विकास ठाकुर, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

























