होम राज्य उत्तर प्रदेश अनीता शाक्य ने संभाली धर्मेंद्र शाक्य के प्रचार की कमान,प्रचार के लिए...

अनीता शाक्य ने संभाली धर्मेंद्र शाक्य के प्रचार की कमान,प्रचार के लिए गुजरात से आयीं स्टार प्रचारक शर्मिष्ठा मेहता ने शहर के कई मुहल्लों में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार,

बदायूं। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य का जनसंपर्क की बागडोर उनकी बहन भाजपा नेत्री अनीता शाक्य ने संभाल ली है। भाजपा हाईकमान द्वारा चुनाव प्रचार के लिये गुजरात से शर्मिष्ठा मेहता को बदायूँ भेजा गया है,आज अनीता शाक्य के साथ शर्मिष्ठा ने शहर के कई मुहल्लों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया।

उन्होंने नगला शर्की गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि योगी मोदी की सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर यहां नए मॉडल का प्रदेश को विकसित किया है। इधर, शेखूपुर विधायक ने क्षेत्र के गांव कन्नू खेड़ा, केशवपुर, विचपुरी, ढका आदि गांव का भृमण कर वोट मांगे। इस मौके ठाकुर संजीव सिंह, संजीव वर्मा, एडवोकेट विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here