होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी को माहेश्वरी समाज ने दिया समर्थन,

बिल्सी में भाजपा प्रत्याशी को माहेश्वरी समाज ने दिया समर्थन,

बिल्सी/114 विधानसभा बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश शाक्य देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी समाज के प्रदेश मंत्री सुभाष चन्द्र बाहेती के निवास पर पहुंचकर समाज का समर्थन मांगा। माहेश्वरी समाज बिल्सी ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के अनुरोध और उनकी निर्विवाद छवि व लोकप्रियता को देखते हुए तन मन धन से समर्थन की घोषणा की है।

इस दौरान समाज के दिनेश चन्द्र असावा सुवीन माहेश्वरी ,दीपक माहेश्वरी ( बाबा ) ,मुकुल मालपाणी ,स्वतंत्र माहेश्वरी ,विपिन बाहेती ,आकाश बाहेती ,पंकज माहेश्वरी ,आदित्य माहेश्वरी ,बागीश माहेश्वरी ,राहुल माहेश्वरी ,पवन बाहेती ,राकेश माहेश्वरी ,राजीव माहेश्वरी ,वरुण माहेश्वरी ,गोपाल ,सचिन आसवा ,राहुल झवर ,गगन राठी ,उमेश तोषनीवाल ,मुनीश तोषनीवाल ,अखिल मालपाणी ,ओम माहेश्वरी ,श्याम माहेश्वरी ,नीरज बाहेती ,आशोक माहेश्वरी ,रितेश माहेश्वरी ,चन्दभान माहेश्वरी ,भरत माहेश्वरी ,बिमल माहेश्वरी ,आदि ने एक स्वर में समर्थन की घोषणा करते हुए बिल्सी से भारी मतों से जिताने का वायदा किया, माहेश्वरी समाज के समर्थन मिलने से हरीश शाक्य काफी गदगद नजर आए,उन्होंने इसके लिये माहेश्वरी समाज का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया है कि वो इस समाज के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here