बदायूँ।शहर में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक बार फिर बेजुबान की जान ले ली। गोल्डनजिम के सामने वाली साइड में लगे बिजली पोल से जमीन पर करंट उतर गया,इसी दौरान वहां से गुजर रही एक गौ बंशीय बछिया की इसी करंट की चपेट में आकर मौत हो गयी। इलाकाई लोगों ने यह देखा तो समूचे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए।
सोमवार की सुबह पेटस् वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने इसकी सूचना बिजली विभाग,नगरपालिका ,व वैटनिरी विभाग को दी ,मामले की जानकारी पर बिजलीघर से सप्लाई बंद की गई और इसके बाद बछिया को करंट से अलग किया गया।
हादसा रविवार रात के वक्त हुआ।मोहल्ला शाहवाजपुर में गोल्डनजिम के सामने नाली में पोल से उतरे करंट से नाले के आसपास बारिश के जलभराव के कारण करंट आसपास के इलाके में फैल गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बछिया इसकी चपेट में आ गयी। चंद मिनट तड़पने के बाद उसकी मौत हो गयी। गनीमत की बात यह रही कि साप्ताहिक बंदी के कारण आवागमन ज्यादा नहीं था। वरना राहगीरों की जान पर भी बन सकती थी। हादसा देख लोगों में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह पेटस् वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष मोहम्मद शादाब ने इसकी सूचना बिजली विभाग,नगरपालिका ,व वैटनिरी विभाग को सूचना दी ,मामले की जानकारी पर नगर पालिका की टीम जेसीबी के साथ पहुंच कर उठाकर ले गई।वहीं बैटनिरी विभाग का कहना है कि अगर कोई उसकी पुलिस रिपोर्ट करता है तो उसका पोस्टमार्टम करेंगे,कहकर पल्ला झाड़ते नजर आए।


























