होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ के नन्हे लाल कश्यप प्रदेशीय विद्यार्य सभा के उपप्रधान मनोनीत, आर्यजनों...

बदायूँ के नन्हे लाल कश्यप प्रदेशीय विद्यार्य सभा के उपप्रधान मनोनीत, आर्यजनों ने मनोयन पर जताया हर्ष

बदायूँ।आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रधान डॉ रामरतन चतुर्वेदी ने प्रदेशीय विद्यार्य सभा की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बदायूं के जिला मंत्री नन्हें लाल कश्यप को उप प्रधान पद पर नियुक्त किया है। बदायूँ जिले को प्रतिनिधित्व मिलने पर आर्यजनो ने हर्ष व्यक्त किया है।


आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के प्रधान डॉ राम रतन चतुर्वेदी ने 10 सदस्यी प्रदेशीय विद्यार्य सभा की कार्यकारिणी घोषित की है जिसमें हरदोई के विमल कुमार आर्य को प्रधान ,बुलंदशहर खुर्जा के छत्रपाल शर्मा , गोरखपुर के पहलाद प्रसाद गुप्त, नोएडा के वीरेश वाटी ,फिरोजाबाद के सोनू सिंह, शांहजहापुर के शिबराम सिंह, बदायूं के नन्हें लाल कश्यप को उपप्रधान नियुक्त किया है साथ ही लखनऊ के अनिल श्बेताकर को मंत्री, महाराजगंज के रबिन्द्र शुक्ला उपमंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा के कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार को पदेन सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेशीय विद्यार्य सभा आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ से संबंधित शिक्षण संस्थाओं व गुरुकुल आदि की देखरेख की जिम्मेदारियों का निर्बाहन करती है प्रदेशीय विद्यार्य सभा मे पहली बार बदायूँ से प्रतिनिधित्व मिलने पर आर्यजनो बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।
बधाई देने वालों में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान अनेक पाल सिंह , आर्यसमाज बदायूँ मंत्री योगेंद्र सागर, डॉ उमेश चन्द्र गौड़, रतन लाल भारद्वाज, डॉ विकास सक्सेना ,धर्मेंद्र आर्य ,अंकित राठौर, योगेश पटेल ,हिमांशु राठौर, पुनीत कश्यप,प्रदीप कुमार शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here