- शेखूपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में आज कार रैली निकाल कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं और पटाकों के साथ कार रैली का स्वागत किया
बदायूं। कार यात्रा कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने शनिवार को अपने आवास से लगभग 200 कारो के काफिले के साथ उझानी, कादरचौक,उसैहत होते हुए म्याऊ, ककराला क्षेत्रों का भृमण करते हुए अपने आवास पर रैली का समापन किया । इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई।साथ ही जनता से 2022 का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील भी की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है।




विधायक ने कार यात्रा की शुरूआत अपने आवास से की। यहां पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता की। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया वहीं आयुष्मान भारत के तहत गरीबों का फ्री इलाज किया है। उन्होंने कहा कि यह कार यात्रा आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय कर रही है। कादरचौक के बाद विधायक कार यात्रा निकालते उसैहत पहुंचे। और लोगो ने विधायक को आश्वासन दिया कि 2022 के चुनाव में कड़ी मेहनत कर योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति लाल,चिरौंजी लाल प्रधान ,राजू शाक्य,दुष्यन्त कुमार सिंह,श्यामसुन्दर उपाध्याय, सरनाम सिंह, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, मिडिया प्रभारी राहुल पाठक, समेत अनेक हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

























