बदायूँ।जनपद के विकासखंड म्याऊँ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 45 जोडों ने प्रतिभाग किया जिसमें उसावां से 23 ब म्याऊ से 17 उसैत नगर से 4 ब उसावां नगर से 1 जोडा शामिल हुआ , विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया समारोह में उसावां ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह, म्याऊ ब्लाक प्रमुख के सी शाक्य, बीजेपी के बरिष्ठ भाजपा नेता धर्म सिंह शाक्य, बीडीओ उसावां रामजनम वीडीओ म्याऊ अखिलेश चौवे आदि मौजूद रहे।





वहीं विकासखण्ड कादरचौक में 77 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ जिसमें उझानी से 40 कादरचौक से 23 ब नगर उझानी से 3 कछला से 4 जोडे सम्मिलित हुए।यहां भी शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने सभी नव विवाहिताओं पर पुष्प वर्षाकर सुभकामनाये दी, इस अबसर पर ब्लाक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, बीडीओ उझानी संजीव वर्मा, कादरचौक बीडीओ स्मृति सिंह, बीजेपी के बरिष्ठ नेता धर्म सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह , राजू कश्यप, मंडल अध्यक्ष सेवाराम , सर्वेश कश्यप, डाक्टर हेतराम, राम लड़ते श्रीवास्तव, वीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे
विकासखंड सालारपुर में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 43 जोड़ों का विवाह कराया गया।विकासखंड सालारपुर से 23 जोड़े, नगर पंचायत कुवंरगांव से 1, नगर पालिका परिषद से 3 ,विकासखंड जगत से 14, नगर पंचायत सखानू से 2 जोड़े शामिल हुए, इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री बी एल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ,अनेक पाल सिंह प्रमुख पति सालारपुर, ऋषि राज, मुख्य विकास अधिकारी ,सिद्धार्थ पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राम सागर यादव डिप्टी कमिश्नर मनरेगा/ खंड विकास अधिकारी, अनिल कुमार परियोजना निदेशक,के अलावा कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहे।
आपको बताते चलें कि शासन द्वारा प्रति जोडे को व्यय हेतु 51000 रु दिए जाते हैं जिसमे 35,000 रु कन्या के खाते में, 10,000 विवाह संस्कार के लिये आवश्यक सामग्री कपड़े गहने व 7 वर्तन तथा 6,000 रु विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं /अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिये निर्धारित हैं।इसके अलावा समाज सेवियों,/जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपनी ओर से उपहार भेंट किये गये।

























