होम राज्य उत्तर प्रदेश काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित,पूरे प्रदेश में...

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, पीएम मोदी ने देश को किया समर्पित,पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर बांटा प्रसाद

बनारस/बदायूँ/ पीएम मोदी ने किया विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण कर दिया है। हर-हर-महादेव, हर-हर-महादेव, नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के साथ पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू किया। संतों, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, अन्य राज्यों से आए नेताओं के साथ ही देश के लोगों को पीएम ने धन्यवाद दिया। पीएम ने अपने संबोधन में सीएम योगी को कर्मयोगी बताया।

बहीं दूसरी ओर लोकार्पण को पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया,बदायूँ के सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सैकड़ो समर्थकों के साथ शहर के प्रसिद्ध विरुआवाड़ी मंदिर में सपत्नीक पूजा अर्चना की,

बिल्सी विधानसभा से विधायकी के दावेदार भाजपा के बरिष्ठ नेता शारदेन्दु पाठक ने भी सैकड़ो समर्थकों के साथ अब्दुल्लागंज में पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया।

बिल्सी के शक्ति भवन मंदिर में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here