होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य समाज बदायूं के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह...

आर्य समाज बदायूं के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह का निधन,जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य समाज बदायूँ ने संयुक्तरूप से शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि,

बदायूँ।आर्य समाज के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह का कल देर रात निधन हो गया,उनके निधन की खबर से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान अनेक पाल सिंह ने कहा कि दिवंगत आर्य समाज के पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह एक निष्ठावान आर्य समाजी थे इनके आकस्मिक निधन से हम सब को गहरा आघात लगा है। जिला मंत्री नन्हें लाल कश्यप ने कहा कि आर्य समाज को लेकर इनका जो सहयोग था उसके चलते इन्होंने अपने अच्छे कर्मों से समाज में मान सम्मान अर्जित किया इस अतुलनीय क्षति की पूर्ति हो पाना अब असंभव है ।
शोक सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की शोक सभा में आर्य समाज मंत्री योगेंद्र सागर, डॉ उमेश चंद्र गौड,प्रदीप कुमार शर्मा, रतन लाल भारद्वाज, डॉ विकास सक्सेना, धर्मेंद्र आर्य, पुनीत कश्यप , अकिंत राठौर, योगेश पटेल, बिशाल बैश्य , नरेश कुमार समेत मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here