- स्काउट गाइड कैंप के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने टेंट और मानव पुल बनाना सीखा
- कई रोचक गतिविधियां भी हुई
बदायूं I विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर अनेक मनमोहक कार्यक्रम के साथ से शुरू हुआ l प्रथम दिन के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सद्दीक अहमद रहे ,विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और प्रदेश प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया l









प्रथम दिवस बालक बालिकाओं को स्काउट के नियम प्रतिज्ञा आदि के बारे में बताया गया l
मुख्य अतिथि श्री अहमद ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह यह बच्चे ही देश के भावी कर्णधार हैं l बोले बच्चों को स्काउट गाइड नियमों का पालन करते हुए प्रत्येक दिन एक अच्छा कार्य करना चाहिए l उन्होंने अनुशासन पर जीवन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताया l खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बिना अनुशासन के जीवन में सफल होना मुश्किल है l उन्होंने सभी बच्चों को पूर्ण मनोयोग से स्काउट गाइड के नियमों को ग्रहण करने पर जोर दिया l उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों में से भविष्य में कोई डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आर्मी मैन आदि बनेगा l इसलिए सभी बच्चों को चाहिए वह पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई करें l
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि स्काउट से बहुत कुछ सीखने को मिलता है l स्काउट से हमें इस बात की प्रेरणा मिलती है कि हम रोजाना एक अच्छा कार्य करें l जरूरतमंद की सहायता करें l तभी हम एक अच्छा इंसान भी बन सकते हैं l
ग्राम प्रधान मझिया राजवीर ने सभी बच्चों को आशीर्वाद और कहा कि अनुशासन से ही मनुष्य महान बन सकता हैl उन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश मैं सुधार के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया l स्काउट गाइड प्रशिक्षक विकास कुमार ने बच्चों को सर्वप्रथम स्काउट ध्वज, गीत, नियमों आदि के बारे में बताया l उन्होंने सभी बच्चों की टोलियां बनवाई l उन्होंने बच्चों को मीनार आदि बनाना भी सिखाया l इससे पूर्व विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह, शिक्षिका प्रतिभा सिंह, राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर स्वागत किया l तत्पश्चात बच्चों ने स्काउट गीत, स्वागत गीत आदि प्रस्तुत किए l इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, हरिनंदन सिंह भी मौजूद रहे l अंत में इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया l
स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को मानव पुल बनाना सिखाया गया और दैवीय आपदा के समय लोगों की किस तरह करें सहायता आदि के विषय में गतिविधियों के जरिए बताया गया lप्रशिक्षण में बच्चों को आपात परिस्थिति में निपटने के लिए विभिन्न जानकारियां दी गई। बच्चों ने टेंट लगाना, बिना बर्तन व आग जलाए भोजन बनाना सीखा। अंतिम दिन इसका प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षण में पहले और दूसरे दिन कॉलेज की छात्राओं ने हाथ, पैर में चोट व हड्डी टूटने पर त्वरित उपचार कर पीड़ितों की मदद का तरीका जाना। ऐसी जगह जहां कोई मदद करने वाला न हो तो वहां रात बिताने के लिए टेंट लगाने की कला सीखी।
दूसरे दिन की मुख्य अतिथि रही प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर ने प्रशिक्षणार्थियों को पूर्ण मनोयोग से स्काउट गाइड नियमों को सीखने को कहा l उन्होंने कहा कि इस कैंप की सार्थकता तभी है, जब हम इसमें सीखें बातों को अमल में लाएं l विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने बच्चों को स्काउट के नियमों और सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया l शिक्षिका प्रतिभा सिंह ने भी बच्चों को स्वच्छता के विषय में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी l
प्रशिक्षक विकास कुमार ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को किसी भी दैवीय आपदा के समय लोगों की ताकत किस तरह की जाए इस बारे में बताया l उन्होंने एक गतिविधि के जरिए प्रशिक्षणार्थियों को मानव पुल बनाना सिखाया l उन्होंने बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के विषय में भी जानकारी दी l उन्होंने कहा कि स्काउट हमेशा ही अच्छा कार्य करने को प्रेरित करता है l उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को टेंट बनाना सिखाया l
इस मौके पर शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक करुणेश, कुसुम लता आदि मौजूद रहे l

























