होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में कोरोना संक्रमित तीन विदेशी मिलने से मचा हड़कंप, वृंदावन यात्रा...

यूपी में कोरोना संक्रमित तीन विदेशी मिलने से मचा हड़कंप, वृंदावन यात्रा पर आए थे 3 विदेशी पर्यटक, जांच में पाए गए संक्रमित

संपर्क में आए 44 लोगों की होगी जांच

मथुरा: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर कम होते ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। जिसके चलते सरकार की ओर से सख्ती के साथ निर्देश भी जारी किए जाने लगे। लेकिन इन सबके बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस ने एक बात फिर दस्तक दे दी। आपको बता दें कि यूपी के मथुरा जिले में 3 विदेशी पर्यटकों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है।

वृंदावन यात्रा पर आए थे 3 विदेशी पर्यटक, जांच में पाए गए संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया मारिया देसम परादोस (47), डुमोलिन फ्रेडरिक आर्मंड (44) और उगने दौकाइट (30) पंद्रह दिन की यात्रा पर वृंदानवन आए थे और वापसी से पहले उन्होंने कोविड-19 जांच करवाई। उन्होंने बताया कि तीनों किस देश के हैं, उसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।

संपर्क में आए 44 लोगों की होगी जांच
अधिकारियों ने आगे बताया कि संक्रमित पाए गए विदेशी पर्यटकों में से एक व्यक्ति शनिवार को और दो रविवार को संक्रमित पाये गए। वहीं, इन तीनों के संपर्क में आए 44 लोगों के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here