बदायूं।बदायूँ क्लब बदायूँ के मुख्य द्वार पर डॉ उर्मिलेश की प्रतिमा के पास “सैल्फी प्वाइंट” का उद्घाटन आज बदायूँ की जिलाधिकारी एवं क्लब की अध्यक्ष श्रीमती दीपा रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ओ.पी.सिंह के द्वारा किया गया।

बदायूँ क्लब बदायूँ में क्लब के सदस्य रुपिंदर सिंह लाम्बा ने अपने पिता एवं अवनीत सिंह लाम्बा ने अपने दादा स्व.सरवंत सिंह लाम्बा की स्मृति में सेल्फी पॉइंट का निर्माण कराया है।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यों से व्यक्ति को मरणोपरांत भी जीवित रखा जाता है साथ ही जनमानस को भी इससे प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना,मनीष सिंघल,रविन्द्र मोहन सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी तथा क्लब के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

























