बरेली।पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा की तृतीय कार्य समिति की बैठक,कमलेन्द्र माहेश्वरी की अध्यक्षता मे जैन मंदिर धर्मशाला ,रामपुर गार्डन बरेली बरेली में सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर भगवान महेश की वन्दना की गई । कोरोना काल में दिवंगत हुए समाज के बन्धुओं को दो मिनट का मोन रख कर श्रृद्धांजलि दी गई।



बैठक में पिछली मीटिंग की कार्यवाही की पुष्टि की गई।प्रदेश मन्त्री सुभाष चन्द्र बाहेती ने सभी जिलों से आये जिला अध्यक्षों तथा जिला मत्रियो से उनके जिलो की सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की चर्चा करके जिला वार प्रगति की रिपोर्ट प्राप्त की तथा सभी जिला सभाओं को आवश्यकता अनुसार फार्म देकर उनसे शीघ्र ही जो परिवार रह गए हैं उनकी गणना करके भेजने को कहा। साथ ही सभी जिला सभाओ को उनके जिलो की वर्तमान परिवारो की स्थिति से अवगत कराकर उन्हें उनके जिलो की पत्रावली भी दी जिनसे की वह सिंगल परिवार तथा जो परिवार एवीएम एम के पोर्टल पर लोड होने से रह गए है उनको भरने में आसानी हो सके | माहेश्वरी पत्रिका को लेकर अधिकांश सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सभा पत्रिका की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए ।
नवनीत माहेश्वरी ने कहा कि सभी समाज वन्धु अपने नाम के आगे माहेश्वरी लगाये जो वन्धु अपने आगे गोत्र लिखते है वह भी उसके आगे कोष्ठक मे माहेश्वरी लिखें जिसमें उपस्थिति सभी सदस्यों ने भी अपनी सहमति व्यक्त की तथा अपने नाम के आगे महेश्वरी लिखने का संकल्प लिया। ट्रस्ट पर चर्चा को लेकर सुभाष चन्द्र बाहेती ने विनोद महेश्वरी मोदीनगर ने जो पत्र प्रदेश सभा को भेजा था वह पढ कर सुनाया गया जिसमें उन्होने प्रदेश का नया ट्स्ट बनाने को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था जिस पर अमय महेश्वरी ने ट्रस्ट की डीड तथा अन्य जानकारी से सदस्यों को अवगत कराते हुए चल रहे पुराने टूस्ट को रद्द करने की वात कही तथा नया टूस्ट बनाने को कहा जिसपर कमलेन्द्र महेश्वरी ने ट्रस्ट के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि में भी उसी ट्रस्ट का ट्रस्टी हूँ तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी तथा कहा कि उनको 3 माह का समय देते हुए विनोद जी माहेश्वरी को एक पत्र लिखा जाय पत्र में कहा जाय कि वह उस ट्रस्ट को महासमा के अनुरूप उसमें धनराथि एकत्र कर उसका कोष पूरा करें जिस पर सहमति व्यक्त की गई । सभी सदस्यो की सहमति से यह प्रस्ताव पास किया गया कि जो पदाधिकारी लगातार विना कारण वताये दो मीटिंग् मे नहीं आयेगा तथा जो भी कार्यसमिति सदस्य लगातार विना कारण वताये तीन मीटिंग में अनुपस्थिति रहेगा वह अगले सत्र में चुनाव लड़ने के अयोग्य समझकर वह प्रदेश का कोई भी चुनाव नहीं लड सकेगा । बरेली की समाज विभूति श्री डा० एन० के गुप्ता को उनके समाज के प्रति किये गये कार्यों की सभी ने प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि संयुक्त मन्त्री महासभा विनीत जी केला ने महासभा द्वारा चलाये जा रहे टूस्टों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बरेली जिला सभा के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी को धन्यवाद दिया सीए मनोज माहेश्वरी ने बरेली में महेश्वरी भवन के लिए ली गई जमीन के विषय में पूर्ण जानकारी देते हुए शीघ्र ही माहेश्वरी भवन के निर्माण शुरू करने के विषय में कहा जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। वरेली जिला सभा के अध्यक्ष के के महेश्वरी ने सभी का आभार प्रकट किया ‘ संचालन प्रदेश मन्त्री सुभाष चन्द बाहेती ने किया । मीटिंग में राकेश मोहता अलीगढ, प्रमोद केला, अजय महेश्वरी,नवनीत माहेशवरी,राजकुमार जाखेटिया, महेन्द्र चॉडक, राकेथ कुमार शारडा, सुरेद कुमार,आनिल कुमार माहेशरी, मुकेश माहेश्वरी श्री महेश माहेश्वरी, सुवीन महेश्, राकेश माहेश्वरी,दिनेश चन्द्र असावा, दीपक माहेश्वरी, उमेश चन्द महेश्वरी,सतीश चन्द माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, संजीव गोदानी, अभय महेश्वरी,प्रदीप माहेश्वरी, रघुवंश राठी, विनोदजी माहेश्वरी, निखिल माहेश्वरी, अखिल डागा, शिव कुमार महेश्वरी, राहुल चांडक,मनोज वाहेती, राजेन्द्र लाहोटी, मनोज महेश्वरी, राघवेन्द गुप्ता, कृष्ण देव चांडक, निखिल माहेश्वरी, गोरव गोदानी, अनूप माहेश्वरी प्रशान्त माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, ममतेश माहेश्वरी, विनय,माहेश्वरी,अजय माहेश्वरी, ध्रुव माहेश्वरी, अरविन्द राठी,सुनीता मूना,अनिल कुमार,सचिन माहेश्वरी,विशाल गुप्ता, संकेत माहेश्वरी, तरुण माहेश्वरी,शेखर माहेश्वरी,धर्मेन्द्र माहेशरी, राघवेन्द्र गुप्ता आदि उपास्थिति रहे।

























