होम राज्य उत्तर प्रदेश कानपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग शो ‘ मिस्टर एवं...

कानपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग शो ‘ मिस्टर एवं मिस इंडिया वर्ल्ड’ का मॉडलिंग ऑडिशन बदायूँ से फाइनल राउंड के लिये दीपांशी पांडे, सृष्टि साहू, पायल यादव, दीक्षा सिंह, अमन कपूर, अभिनव पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, अहान खान को मॉडलिंग शो के लिए हुआ चयन।

बदायूँ। 24 दिसंबर को कानपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के ‘मिस्टर एवं मिस इंडिया वर्ल्ड’ का मॉडलिंग मॉडलिंग शो के लिये बदायूँ की डीडीएस एकेडमी केम्पस में बुधवार 10 नवंबर को ऑडिशन हुआ.
ऑडिशन में 74 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया. जिसमें दीपांशी पांडे, सृष्टि साहू, पायल यादव, दीक्षा सिंह, अमन कपूर, अभिनव पाठक, पुष्पेंद्र सिंह, अहान खान को कानपुर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग शो के फाइनल के लिए चयनित किया गया.

चुने गए सभी प्रतिभागियों का फाइनल इवेंट से पहले भारत की विभिन्न लोकेशंस पर नामचीन फोटोग्राफर द्वारा पोर्टफोलियो शूट एवं मैगजीन शूट कराया जाएगा. विजेताओं को वर्ल्ड टूर फीचर फिल्म एवं वेब सीरीज में अभिनय का मौका एवं नकद धनराशि दी जाएगी.
निर्णायक मंडल में नोएडा से विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित मिस एनसीआर रश्मि सिंह, भारत में कांसेप्ट मॉडलिंग के जनक मॉडलिंग डायरेक्टर ऋतुराज खुसारिया, फिटनेस गुरु एवं मिस्टर इंडिया रनर-अप विक्की कंसल, डी डी एस एकेडमी के डायरेक्टर राहुल एलेक्स आर्य रहे.
मॉडलिंग डायरेक्टर ऋतुराज खुसारिया ने कहा कि ‘बदायूं के लिए यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है कि किसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग शो के लिए बदायूं जैसे छोटे शहर को ऑडिशन का केंद्र बनाया गया. पिछले कुछ वर्षों में बदायूं मॉडलिंग के क्षेत्र में बहुत तेजी से उभरा है. यहां के कई मॉडल्स ने राष्ट्रीय स्तर के मॉडलिंग शो में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here