होम राज्य उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में छट पूजा : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ...

अलीगढ़ में छट पूजा : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व

अलीगढ़।चार दिनों तक मनाया जाने वाल छठ पूजा का आज यानी 11 नवंबर को उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ ही समापन हो गया. इस साल छठ की शुरुआत 8 नवंबर को नहाय खाय के साथ हुई थी.षष्ठी तिथि के समय में डूबते सूर्य को और अगले दिन प्रात: उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है.

छठ पर्व के चौथे एवं अंतिम दिन तड़के ही उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए व्रती और उनके परिजन अपने घर की छत पर पूजा सामग्रियों के साथ पहुंचे और घाट के प्रतीक टब में भरे हुए पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूप, बांस की डलिया में मौसमी फल, गन्ना सहित पूजन सामग्री और गाय के दूध से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार व देश की सुख समृद्धि की कामना की।

अलीगढ़ की सालासर धाम सालासर बालाजी कालोनी में भी लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन गुरुवार की सुबह जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में नदी, तालाबों, नहरों पर बने घाटों पर जाकर इस पर्व को मनाया वहीं कालोनी में रह रहे एक परिवार ने घर पर ही टब आदि में जल भरकर घाट का प्रतीक मानते हुए व्रतियों ने सूर्य देव को दूसरा अर्घ्‍य दिया और छठी मैया की पूजा की इसके बाद छठ व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ ही व्रत और उपवास का चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व संपन्न हो गया।
प्रकृति पूजन के महापर्व छठ के अवसर पर पूरे देश में लोगों के बीच धार्मिक श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिहार-झारखंड समेत पूरे देश में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंजते रहे।बता दें कि छठ का पर्व 8 नबम्बर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था। दूसरे दिन खरना पर गुड़ की खीर बनाई गई और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व संपन्न हो गया।

अलीगढ़ की सालासर बालाजी कालोनी में निवास कर रहे पाण्डे परिवार ने भी घर पर रहते हुए ही मंजू पांडेय-शिवशंकर पांडेय, शिवानी,स्वेता,सत्यम पांडेय,राधा गुप्ता,सुषमा- महेंद्र पांडेय, ने इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाया,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here