होम राज्य उत्तर प्रदेश मालवीयगंज पुलिस चौकी,व रोडवेज के सामने रोज जाम लगने से लोग हो...

मालवीयगंज पुलिस चौकी,व रोडवेज के सामने रोज जाम लगने से लोग हो रहे परेशान।

बदायूँ । शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे हो गई है बदायूँ की जनता कर रही ssp के नगर भृमण का इंतजार?

मालवीयगंज पुलिस चौकी के सामने जाम बन चुका है जी का जंजाल।

शहर का सेंटर प्वाइंट कहे जाने वाले वाले आर्य समाज चौक पर ही मालवीय गंज पुलिस चौकी है जिसे शहर की पुरानी कोतवाली के नाम से भी जाना जाता है यहां से सर्राफा मार्केट, टिकटगंज, छै सड़का रोड, सुभाष चौक,व शहवाजपुर के लिये रास्ते हैं पुलिस चौकी के सामने ही चौक नुमा जगह है जिसपर बहार से आने जाने वाले व्यापारी अपना चार पहिया वाहन कहीं भी खड़ा करके मार्किट करने चले जाते हैं जिसके कारण स्थानीय निवासी पूरे दिन जाम से जूझते नज़र आते हैं इस जाम में कई बार तो स्वयं पुलिस अधिकारी भी जाम का शिकार होते रहते हैं फिर भी इसके लिये कोई ठोस उपाय करते नजर नहीं आते ,खास तौर से त्योहारी सीजन में तो यह समस्या बड़ा विकराल रूप ले लेती है जिसके कारण बहार से आये व्यापारी भी अपनी गाड़ी निकलने के लिए पीछे की गाड़ी हटने का घण्टों इंतजार करते नजर आते हैं, इस जाम के चलते इसके आसपास के व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है जिसकी ओर किसी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।आज स्वदेश केसरी को स्थानीय व्यापारी ने शाम को इस चोक पर जाम के नजारे की कई तस्वीरें भेजी हैं जिसको देखकर प्रशासन को गम्भीरता से लेकर जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के उपाय करना चाहिए।

ट्रैफिक व्यवस्था बनाते हुए नजर नहीं आती रोडवेज चौकी की पुलिस

रोडवेज बस स्टैंड में पुलिस चौकी है। लेकिन चौकी की पुलिस कभी चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाते हुए नजर नहीं आती है। और न ही यात्री बसों को व्यवस्थित ढंग से बस स्टैंड से मेनरोड में आने के लिए दबाव बनाते हैं। इसके चलते भी बस वालों की मनमानी बढ़ गई है। रोडबेज बस स्टैंड के पास बस चालकों व अवैध डग्गामार टैक्सी चालकों की मनमानी से बार-बार जाम लग रहा है। इससे लोग घंटों परेशान रहते हैं। मजे की बात है कि रोडवेज बस स्टैंड में ही पुलिस चौकी स्थापित है। और इसी के दस कदम पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक कई बार ट्रैफिक जाम लगता है।इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस जाम दूर करने सड़क पर नजर नहीं आते और न ही बस वालों की मनमानी को रोकते हैं। दरअसल रोडवेज बस स्टैंड में कचहरी, पुलिस लाइन चौराहे,वाटर वर्क्स रोड, लावेला चौक की ओर से वाहन बस स्टैंड की ओर आते-जाते हैं। इस कारण रोज बस स्टैंड से हजारों वाहन आते-जाते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव अधिक होता है। साथ ही चार दिशा में वाहनों के आने-जाने और ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही की वजह से ट्रैफिक जाम लगता है।

रोडवेज के पास वाटर वर्क्स चौराहे के एक ओर रोडवेज एक ओर प्राइवेट बस स्टैंड है, जहां से रोज सैकड़ो यात्री बसों का आना जाना लगता है। बस स्टैंड से बस जब मेनरोड में आने के लिए मुड़ती है, तो उससे अस्पताल रोड और जेल रोड की ओर वाहनों का आना-जाना बंद हो जाता है, जिससे दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है।दिन में कई बार अस्पताल जा रही एम्बूलेंस में जा रहे मरीज भी इस जाम के शिकार होते रहते हैं बसस्टैंड से यात्री बसों का निकलना दिनभर और देर रात तक चलता है। इस दौरान बस चालक और हेल्पर आम वाहन चालकों को वाहन से गुजरने से रोक देते हैं। हुज्जतबाजी और दुव्र्यवहार भी करते हैं। इसी तरह बसस्टैंड के सामने ही शराब की दुकान है। शराब खरीदने वालों की गाडिय़ां भी आधे सड़क पर खड़ी रहती है, जिससे जाम लगता है।

वॉटर वर्क्स रोड से अबैध डग्गामारी स्टेण्ड भी है बड़ा कारण

वॉटर बर्क्स रोड पर पुलिस की सांठगांठ से स्थायी रूप से टैक्सी स्टैंड बन चुका है इसके चलते शहर के अति व्यस्त मार्किट में जाने वाले लोगों के दुपहिया वाहन तक निकलने में दिन भर दिक्कतें उठाते हैं।इसके चलते परेशान नागरिक बस पुलिस को कोस कर चले जाते हैं।पूर्व में कई बार पुलिस के कप्तानों ने व्यापारियों की शिकायत पर इस अवैध टेक्सी स्टेण्ड को खदेड़ दिया है लेकिन पुलिस अधिकारी के ट्रांसफर होते ही फिर से माफिया पुलिस से सांठगांठ से स्टेण्ड बना लेते हैं जिसका खामियाजा बदायूँ की जनता भुगतना पड़ता है।

बदायूँ के नए बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दिन और रात में शहर के अतिव्यस्त इलाको का भृमण कर इस जाम की समस्या के कारणों को समझ कर इससे निजात दिलाने की पहल करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here